महानवमी पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन किया, कहा- हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य, Watch Video - Lalluram

महानवमी पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन किया, कहा- हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य, Watch Video - Lalluram

10/1/2025, 10:00:25 AM

Delhi CM Rekha Gupta Performed Kanya Pujan: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के 9वें दिन महानवमी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित हैदरपुर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बेटियों की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे देश में बेटियों को हमेशा मां का स्वरूप माना गया है। सीएम ने जोर देकर कहा कि हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य है। हम इन्हें जितना आगे बढ़ाएंगे, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारे देश में हमेशा से बेटियों में मां का स्वरूप देखा जाता है। हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य है। हम इन्हें जितना आगे बढ़ाएंगे देश का भविष्य उतना ही आगे बढ़ेगा। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बच्चों ने उन्होंने मुझे अपने दिल की बात बताई। सरकार इनका साथ देने के लिए इनके साथ खड़ी है। हम दिल्ली सरकार की ओर से हौसलों की उड़ान कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं।