क्या शनि के चंद्रमा पर रहते हैं एलियंस? समंदर की गहराई में मिला हैरतअंगेज सबूत

क्या शनि के चंद्रमा पर रहते हैं एलियंस? समंदर की गहराई में मिला हैरतअंगेज सबूत

10/1/2025, 11:42:59 AM

नई दिल्ली: क्या हमारी धरती के बाहर भी जीवन मौजूद है? यह सवाल हमेशा से वैज्ञानिकों को रोमांचित करता रहा है. अब शनि के बर्फीले चंद्रमा एन्सेलाडस (Enceladus) से जुड़े नासा के कैसिनी मिशन के पुराने डाटा की नई जांच ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है. वैज्ञानिकों ने इसकी बर्फीली परत से निकलने वाली भाप और बर्फ के कणों में बेहद जटिल ऑर्गेनिक मॉलीक्यूल्स की पहचान की है. इनमें से कई पहली बार मिले हैं, जो जीवन के लिए जरूरी रसायनिक प्रक्रियाओं की ओर इशारा करते हैं. जांच पर आधारित स्टडी The Nature Astronomy में छपी है.