Lucknow Municipal Corporation Promotes Vocal for Local, Encourages Swadeshi Products | नगर निगम का 'वोकल फॉर लोकल' पर जोर, आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प | News Track in Hindi

10/1/2025, 1:10:41 PM
Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। बुधवार को नगर निगम लखनऊ के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इस अवसर पर महापौर ने वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को साकार करने के लिए अधिकारियों और शहरवासियों से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की है। स्वदेशी को अपनाने की दिशा में कदम महापौर खर्कवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम लखनऊ भी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। हम गांधी आश्रम से कपड़े या अन्य स्वदेशी सामान खरीदते हैं, तो यह केवल खरीदारी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम है। बैठक के बाद महापौर ने पार्षदों के साथ हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम का दौरा किया। सभी ने गांधी आश्रम से की खरीदारी वहां स्वदेशी को अपनाने का संदेश देते हुए स्वयं दो साड़ियां खरीदीं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शर्ट और कुछ अन्य घरेलू सामान खरीदे। उनके अलावा नगर निगम के अन्य अधिकारियों और पार्षदों ने कपड़े और उपयोगी वस्तुएं खरीदकर स्वदेशी अपनाने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने खरीदारी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया और शहरवासियों से त्योहारी सीजन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की है। इससे न स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को प्रोत्साहन मिलेगा, देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मेयर ने दिए अधिकारियों को निर्देश महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वच्छता, सफाई व्यवस्था और रोशनी की तैयारियों की समीक्षा की और सभी जोनल अधिकारियों को साफ-सफाई और जलभराव की समस्या पर विशेष ध्यान देने के लिए कड़े निर्देश दिए।इस बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, विभागाध्यक्ष, जोनल अधिकारी, नगर निगम के पार्षद और पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी 'पम्मी' सहित अन्य कई पार्षद उपस्थित रहे।