बरेली हिंसा के बाद CM योगी का बड़ा अभियान, तौकीर रजा के मददगारों पर कड़ा एक्शन, अब तक 81 आरोपी गिरफ्तार

10/1/2025, 12:54:27 PM
Bareilly Uttar Pradesh violence case : उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के खिलाफ योगी सरकार ने मौलाना तौकीर रजा के मददगारों पर कड़ा एक्शन ले लिया है। तौकीर रजा पर आरोप है कि वे पिछले पंद्रह साल से अलग-अलग मौकों पर बरेली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने अब तौकीर रजा और उनके मददगारों पर अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। अब तक 81 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बरेली में मौलाना तौकीर रजा और उनके करीबियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। साथ ही प्रशासन अब तौकीर रज़ा की बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।