BJP विधायकों से पंगा और नप गए कलेक्टर! 24 में से 7 IAS विवादों में घिरे, नेताओं से हुए विवाद ने करा दिया तबादला!

BJP विधायकों से पंगा और नप गए कलेक्टर! 24 में से 7 IAS विवादों में घिरे, नेताओं से हुए विवाद ने करा दिया तबादला!

10/1/2025, 12:36:45 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 12 जिलों के कलेक्टरों सहित 24 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें से 7 अफसर ऐसे हैं जो लगातार विवादों में घिरे रहे। खास बात यह है कि डिंडोरी और भिंड कलेक्टर को बीजेपी विधायकों से विवाद के बाद हटाया गया है। जानिए किन अफसरों पर क्या आरोप लगे राजनीतिक दबाव और प्रशासनिक फेरबदल सूत्रों के मुताबिक, कई IAS अफसरों का ट्रांसफर स्थानीय विधायकों और मंत्रियों की शिकायतों के बाद किया गया है। सरकार ने विवादास्पद अफसरों को जिलों से हटाकर विभागीय पदों पर भेजा है, जबकि कुछ को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।