Dehradun News:डिजिटल लंका दहन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dehradun News:डिजिटल लंका दहन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

10/1/2025, 12:29:19 PM

देहरादून, ब्यूरो: श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून की ओर से उत्तराखंड की प्राचीन गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की दून स्थित श्री गुरु नानक मैदान रेसकोर्स में जारी है। 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होने वलाी इस रामलीला में लंका दहन व रावण अंगद संवाद का मंचन हुआ। रामलीला मंच पर डिजीटल स्क्रीन से लंका दहन के सीन को भी डिजिटल आग से दर्शाया गया। इस दौरान रावण अंगद संवाद में दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने समा बांध दिया। इस मौके पर पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर चक दे इंडिया फेम मीर रंजन नेगी ने कहा अभिनव थापर ने रामलीला को इतना भव्य रूप दिया है। दून की रामलीला अब पूरे भारत में अपना स्थान बनाएगी। इनको किया गया सम्मानित रामलीला मंच के मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अभिनव थापर, पूर्व इंटरेनशनल प्लेयर्स मीर रंजन नेगी, विधायक किशोर उपाध्याय, एसडीसी फाउंडेशन के फाउंडर अनूप नौटियाल, सेंटर फॉर ग्रीन दून के हिमांशु अरोड़ा व जया सिंह, प्रियंक उनियाल को समिति की से सम्मानित किया गया। रामलीला समिति के अमित पंत, गिरीश पैन्यूली, दुर्गा भट्ट, अजय पैन्यूली, डॉ नितिन डंगवाल, नीता बहुगुणा, शशि पैन्यूली, आदि ने भाग लिया। डिजिटल लाइव से 75 लाख लोग देखेंगे दरअसल, उत्तराखंड की प्राचीन व गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रामलीला 1952 से पुरानी टिहरी की रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद दून में पुनर्जीवित किया गया है। आयोजकों की ओर से दावा है कि वर्ष 2024 में आयोजित भव्य रामलीला को कई माध्यमों से 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। विशेष आकर्षण के रूप में इस वर्ष उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार लेजर व साउंड शो का प्रसारण किया जाएगा। जिससे गढ़वाल के इतिहास को भव्य रूप से पुनर्जीवित करने का मौका मिलेगा। इस बार रामलीला महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी समागम देखने को मिल रहा है। आखिर में 2 अक्टूबर को रावण कुंभकरण मेघनाथ व लंका के पारंपरिक पुतला दहन का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार की रामलीला में दावा किया गया है कि डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला मंचन का प्रसारण को 75 लाख से ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाएगा।