Dussehra 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, देशवासियों को दिया ये संदेश

Dussehra 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, देशवासियों को दिया ये संदेश

10/1/2025, 2:00:58 PM

नई दिल्ली: Dussehra 2025 देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि "अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है।" Dussehra 2025 उन्होंने कहा कि "यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करके साहस और दृढ़ संकल्प जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है। यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।" Read More: UP News: दशहरा और दीपावली के लिए 10 प्रतिशत कम होगा बसों का किराया, योगी सरकार ने लिया फैसला