MP Police SI Recruitment: युवाओं को लगा तगड़ा झटका, पुलिस मुख्यालय से भर्ती को लेकर आया नया अपडेट

10/1/2025, 3:18:37 PM
नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) की भर्ती आठ वर्ष बाद होने जा रही है। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी चयन मंडल (ESB) से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ (MP Police SI Recruitment 2025) होने वाली है। इतने वर्ष बाद भर्ती के चलते परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवा निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पार कर गए। अब भर्ती प्रारंभ होने के पहले वे अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। शासन ने भर्ती नियमों में अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी है।