'जो होना था, वो हो गया... अब बचा लो मुख्यमंत्री जी': अतीक के बेटे अली का झांसी जेल शिफ्ट पर फूटा दर्द

'जो होना था, वो हो गया... अब बचा लो मुख्यमंत्री जी': अतीक के बेटे अली का झांसी जेल शिफ्ट पर फूटा दर्द

10/1/2025, 3:56:21 PM

झांसी : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल शिफ्ट किया गया। 38 महीने से नैनी सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक से प्रयागराज से 420 किमी दूर झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल गेट पर मीडिया के सामने पहली बार खुलकर बोलते हुए अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई 'जो होना था, वो हो गया। अब सरकार के नाम पर कुछ लोग परेशान कर रहे हैं, हमें बचा लीजिए।' रास्ते की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए उसने कहा, 'पानी पीने तक न दिया गया।' यह अपील उसी दिन आई, जब शासन ने अली की जेल बदलने का आदेश जारी किया था।