कैमूर में जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा पर परिवार में पसरा मातम - Lalluram

कैमूर में जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत, दुर्गा पूजा पर परिवार में पसरा मातम - Lalluram

10/1/2025, 3:53:05 PM

Kaimur News: बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय रिशु पटेल के रूप में हुई है। दुर्गा पूजा के दौरान घटी इस घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, रिशु पटेल रात में अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में परिजनों को कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो आसपास के लोगों ने अंदाजा लगाया कि उसे सांप ने काटा है। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।