Lucknow News: लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 26 घंटे बाद बैंकाक गई फ्लाइट

Lucknow News: लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 26 घंटे बाद बैंकाक गई फ्लाइट

10/1/2025, 3:52:02 PM

लखनऊ (ब्यूरो)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे से सोमवार देर रात उड़ान भरने के बाद 21 मिनट हवा में रहने वाली फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसे वापस लखनऊ उतार दिया गया था। इस फ्लाइट की गड़बड़ी को ठीक करके करीब 26 घंटे बाद इसे 103 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ मंगलवार रात 12:45 बजे रवाना किया गया। लैंडिंग की परमिशन मांगी थी दरअसल एयर एशिया की फ्लाइट एफडी-147 सोमवार रात 10:50 बजे लखनऊ से बैंकाक के लिए रवाना हुई थी। रनवे से उड़ान भरते ही पायलट को इसके हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी का आभास हुआ। पायलट ने चेक किया तो हाइड्रोलिक फेल मिला। ऐसे में बैंकाक के एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय कोई हादसा न हो, पायलट ने लखनऊ एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। पायलट की इमरजेंसी काल पर लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। सेफ लैंडिंग कराई गई थी रनवे के पास फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सीआइएसएफ व अन्य एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए। करीब 21 मिनट के बाद रात 11:11 बजे 132 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे इंजीनियरों ने फ्लाइट की जांच की। इसके बाद फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था। यात्रियों को उनके टिकट का रिफंड किया गया। पैसेंजर्स को होटल में रुकवाया गया वहीं, रिफंड न लेने वाले यात्रियों को कानपुर रोड के एक होटल में रुकवाया गया। मंगलवार को दिनभर हाइड्रोलिक सिस्टम की गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास किया गया। मंगलवार रात तक यह गड़बड़ी ठीक हो गई। इसके बाद 103 यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कराकर रात 12:45 बजे इस विमान को लखनऊ से रवाना कर दिया गया।