Sharadiya Navratri 2025: CM डॉ. मोहन ने मुख्यमंत्री निवास में महानवमी पर किया कन्या पूजन, तिलक कर पखारे पांव, अपने हाथों से परोसा भोजन - Lalluram

10/1/2025, 3:40:46 PM
भोपाल। Sharadiya Navratri 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में कन्या-पूजन कर भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं का तिलक कर पांव पखारे। उन्होंने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्याओं से संवाद कर उन्हें दुलार भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या-पूजन के बाद कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और बड़े मनुहार से कन्याओं की रूचि के अनुरूप खीर, पूरी और मिष्ठान भी खिलाये। मुख्यमंत्री ने कन्या भोज के बाद सभी कन्याओं को उपहार देकर उनका शुभाशीष लिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कन्या भोज का वीडियो शेयर किया। सीएम ने लिखा, 'साक्षात देवी का स्वरूप हैं बेटियां। आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के पावन दिवस पर भोपाल निवास में शक्ति स्वरूपा कन्याओं का तिलक-पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया और उनसे आशीर्वाद लिया।'