Dehradun News: पिथौरागढ़-मुनस्यारी व हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओं का आगाज

10/1/2025, 4:57:59 PM
देहरादून, ब्यूरो: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ व हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा कुछ मिनटों में पहुंचें सीएम ने कहा कि अल्मोड़ा व मुनस्यारी राज्य के प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सिटी हैँ। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से अब टूरिस्ट अल्मोड़ा व मुनस्यारी तक और भी आसानी से पहुंच पाएंगे। इन सेवाओं से हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुँचने का समय 3 से 4 घंटे से घटकर महज़ कुछ मिनटों का रह जाएगा। हेली सेवाओं के शुरू होने से दोनों क्षेत्रों में टूरिज्म व आर्थिक विकास को गति मिलेगी। सीएम पुष्कर धामी बोले -पीएम नरेंद्र मोदी ने उड़ान योजना जैसी दूरदर्शी योजना की थी शुरू। -इस योजना ने प्रदेश में हवाई संपर्क को मज़बूत करने में दिया योगदान। -जिसके तहत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों व हेलीपोर्ट्स का किया जा रहा विकास। -कहा, राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में किया जा रहा कार्य। -जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं शुरू। सीएम बोले-इन क्षेत्रों को जोड़ा गया -गौचर -जोशियाड़ा -हल्द्वानी -मुनस्यारी -मसूरी -पिथौरागढ़ -पंतनगर -चंपावत -बागेश्वर -नैनीताल -अल्मोड़ा इंटरनेशनल के लिए किया जा रहा डेवलप सीएम ने ये भी कहा कि आने वाले समय में अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी हेली सेवाओं से जोड़ा जाएगा। राज्य में हवाई संपर्क को सशक्त बनाने के साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जौलीग्रांट व पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं के लिए डेवलप करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इन शहरों के लिए ऐसी होगी सेवाएं -पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा 7 दिन व रोजाना 2 बार होगी संचालित। -हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी के लिए हेली सेवा सप्ताह में 7 दिन व रोज 2 बार संचालित होगी। -पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा सुबह 10.30 बजे व दोपहर 1.50 बजे चलेगी -मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के लिए सेवा सुबह 10.50 बजे व दोपहर 2.10 बजे चलेगी। -हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सुबह 11.50 बजे व दोपहर 3.10 बजे चलेगी। -अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए हेली सेवा दोपहर 12.50 बजे व शाम 4.10 बजे चलेगी। किराया ढ़ाई हजार रुपए तय इन हेली सेवाओं का किराया 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। बुकिंग के लिए यात्री https://airheritage.in/ के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान सचिव यूकाडा सचिन कुर्वे, सीईओ आशीष चौहान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।