बिहार में हाईटेक एजूकेशन के लिए एक बढ़े कदम, अब 38 जिलों में होंगे केंद्रीय विद्यालय; 19 नए स्कूलों को मंजूरी

बिहार में हाईटेक एजूकेशन के लिए एक बढ़े कदम, अब 38 जिलों में होंगे केंद्रीय विद्यालय; 19 नए स्कूलों को मंजूरी

10/1/2025, 6:17:50 PM

पटना : देश में शिक्षा की राह आसान करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 57 नये केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने के लिए आज 1 अक्टूबर बुधवार को मंजूरी दे दी है। इससे 86 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। वहीं बिहार के लिए केंद्र सरकार ने 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य के सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय खुल जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए विद्यालयों की स्थापना के लिए स्थायी भवन के वास्ते भूमि उपलब्ध कराने के साथ-साथ निर्माण मद एवं फर्नीचर मद में आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके मुताबिक, शुरुआती संचालन के लिए अस्थायी भवन एवं स्थायी भवन के वास्ते भूमि चिह्नित कर ली गई है, जिससे इन विद्यालयों का संचालन सुगमता से हो सकेगा। अब तक मधुबनी, शेखपुरा, कैमूर, पूर्वी चंपारण और अरवल जिलों में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत नहीं थे। नए अनुमोदनों के बाद इन जिलों में भी केंद्रीय विद्यालय खुल जाएंगे। इसी के साथ प्रदेश के सभी 38 जिलों में केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे। बयान के अनुसार, राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या बढ़कर 72 हो जाएगी। अबतक 33 जिलों में कुल 53 केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत थे। राज्य सरकार का मानना है कि इन विद्यालयों के खुलने से राज्य में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें - Kendriya Vidyalaya News: शिक्षा की राह हुई आसान, देश में खुलेंगे 57 नये केंद्रीय विद्यालय, जानें कैसे मिलता है एडमिशन इन 57 नये केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2026-27 तक नौ वर्षों की अवधि में कुल 5862.55 करोड़ रुपये की धनराशि की अनुमानित आवश्यकता है। इसमें 2585.52 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय घटक और 3277.03 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के लिए अनुकरणीय स्कूलों के रूप में, पहली बार, इन 57 केवी को बालवाटिकाओं - तीन साल के आधारभूत चरण (प्री-प्राइमरी) के साथ मंजूरी दी गई है।