भगवान श्रीराम और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

10/1/2025, 6:16:46 PM
झांसी (उत्तर प्रदेश), एक अक्टूबर (भाषा) झांसी के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक को भगवान श्रीराम और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भगवान श्रीराम और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद इस मामले में भट्टागांव निवासी हर्ष को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।