Chandra Prakash Agarwal Ranked 4th Richest in UP | Hurun India Rich List 2025 | Gorakhpur News : यूपी के अमीरों में गोरखपुर के चंद्र प्रकाश अग्रवाल चौथे नम्बर पर | News Track in Hindi

10/2/2025, 2:17:50 AM
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की सत्ता योगी आदित्यनाथ के हाथों आने के बाद गोरखपुर के उद्योगपतियों को पंख लग गए हैं। इसी बीच एमथ्रीएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 का 14वां संस्करण जारी किया है। इसमें गैलेंट ग्रुप के चंद्र प्रकाश अग्रवाल प्रदेश के चौथे नंबर के अमीर बन गए हैं। गैलेंट कंपनी की कुल संपत्ति पिछले साल 3200 करोड़ थी, जो उछल कर अब 6490 करोड़ हो गई है। एमथ्रीएम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 का 14वां संस्करण जारी हुआ है। देश के अमीरों की सूची में गोरखपुर के गैलेंट ग्रुप के चन्द्र प्रकाश अग्रवाल 452 वें और यूपी की सूची में चौथे नम्बर पर है। इस साल गैलेंट इस्पात गोरखपुर की नेटवर्थ 6490 करोड रुपये हैं। साल 2024 में देश में 758 वें नंबर पर और यूपी के अमीरों की सूची में दसवें नंबर पर थे। तब गैलेंट ग्रुप की कुल संपत्ति 3200 करोड़ रुपये थी। गैलेंट ग्रुप की गुजरात और गोरखपुर में सरिया की फैक्ट्री है। गैलेंट ग्रुप द्वारा अब सीमेंट, आटा, सूजी का भी उत्पादन किया जा रहा है। हुरुन इंडिया के मुताबिक, इस ग्रुप की कुल संपत्ति 6490 करोड़ रुपये है। सरिया के उत्पादन में गैलेंट देश के अग्रणी यूनिटों में शुमार है। ग्रुप के सरिया प्लांट का पिछले साल विस्तार हुआ था। यूनिट में पहले तीन लाख 30 हजार टन प्रतिवर्ष सरिया का उत्पादन होता था, अब पांच लाख 28 हजार टन सरिया का उत्पादन हर वर्ष हो रहा है। 2022 में सीमेंट का उत्पादन शुरू हुआ वर्ष 2022 में गैलेंट ग्रुप ने सीमेंट के उत्पादन में कदम रखा था। यूनिट में प्रति वर्ष छह लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया जा रहा है। कंपनी में करीब 4000 कर्मचारी हैं। गैलेंट इस्पात शेयर मार्केट में लिस्टेड गोरखपुर की पहली कंपनी है। पिछले चार वर्षों में कंपनी का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। सूबे में कानून व्यवस्था अच्छी होने के नतीजा है कि गैलेंट ने विस्तार किया है। कई योजनाएं पाइपलाइन में है।