संभल में बुलडोजर से गिराया जा रहा अवैध निर्माण, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

संभल में बुलडोजर से गिराया जा रहा अवैध निर्माण, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

10/2/2025, 6:58:43 AM

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यह बुलडोजर एक्शन असमोली थाना क्षेत्र के राय बुजुर्ग गांव में हुआ है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई तालाब पर बनी अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। संभल SP के.के. बिश्नोई ने कहा कि यहां इन्हें 30 दिनों का समय दिया गया था। 30 दिन बाद भी जब इनके द्वारा इसे नहीं तोड़ा गया तो प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इसे स्वयं तोड़ा जाएगा। यह एक अवैध निर्माण था। इन्हें पर्याप्त समय दिया गया था। यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था है। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यह काफी बड़ा क्षेत्र है। इस जगह का निर्माण कई बीघा जमीन पर किया गया था।