New Delhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने दी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि, पढ़ें 'एक्स' पोस्ट...

10/2/2025, 6:51:09 AM
जय जवान, जय किसान: लाल बहादुर शास्त्री का प्रसिद्ध नारा। New Delhi: नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल मनाई जाती है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने विचार व्यक्त किए और दोनों नेताओं को नमन किया। पूर्व पीएम को किया याद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने "जय जवान, जय किसान" का जो नारा दिया, उसने भारत को एक नई दिशा दी। यह नारा न केवल सेना और किसानों का सम्मान करता है, बल्कि यह देश की आत्मनिर्भरता और विकास की भावना को भी दर्शाता है। शास्त्री जी की सादगी, विनम्रता और देश के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने जीवन भर ईमानदारी और सरलता से देश की सेवा की और हर परिस्थिति में देशहित को सर्वोपरि रखा। वहीं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने भी पूर्व पीएम को नमन किया। उन्होंने लिखा' "सच्चा लोकतंत्र कभी भी असत्य व हिंसा के बल से प्राप्त नहीं हो सकता।" महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने कर्म व विचारों से देश को ऐतिहासिक मजबूती दी। उन्होंने देशवासियों को सत्य, साहस, सेवा, समर्पण और सौहार्द का संदेश देकर देश की तरक्की के लिए प्रेरित किया एवं 'जय जवान जय किसान' के मूलमंत्र के जरिये देश को भविष्य का मार्ग दिखाया। शास्त्री जी का जीवन कर्मठता, सादगी और सेवा की मिसाल है। श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।" बापू को भी किया याद New Delhi: राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को भी याद करते हुए कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा और सौहार्द के रास्ते पर चलकर देश को एकजुट किया। महात्मा गांधी के आदर्श आज भी हमें नफ़रत और द्वेष के समय में शांति, भाईचारा, सत्य और मानवता की राह दिखाते हैं। उनका जीवन और विचार आज भी भारत के हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। प्रियंका ने भी दी श्रद्धांजलि वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह जैसे अनमोल विचार प्रदान किए और शांति का अद्भुत मार्ग दिखाया। बापू के संपूर्ण जीवन का संदेश था- प्रेम, शांति, सद्भाव, स्वतंत्रता, समानता, स्वावलंबन और स्वाभिमान। इन सपनों को साकार करना और बापू के दिखाए मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। राष्ट्रपिता को नमन' !