Rajasthan Crime-लुटेरी दुल्हन समेत उत्तर प्रदेश से तीन महिलाएं गिरफ्तार

10/2/2025, 8:57:59 AM
अजमेर(Ajmer news). षड़यंत्रपूर्वक झूठी शादी रचाकर धोखाधड़ी से लाखों की रकम लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसकी सहयोगी महिलाओं को गंज थाना पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल की है। तीनों महिलाएं उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है। पुलिस उनसे गहनता से पड़ताल में जुटी है। सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि झूठी शादी का षड़यंत्र रचकर 2 लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में लुटेरी दुल्हन उत्तर प्रदेश चांदोली मुगलसराय अलीगढ़ इस्लामापुर थाना निवासी सानिया दास उर्फ रिया उर्फ चांदनी गुप्ता(22) पत्नी सोनू उर्फ रोहित अंसारी, यूपी सोनभद्र राबर्ट गंज अक्छोर निवासी तारादेवी (44) पत्नी श्याम सुन्दर पासवान व फतेहपुर जहानाबाद रजनियापुर हाल कानपुर महाराजपुर गौरेया निवासी मनीषा पत्नी राजकुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया। तारादेवी पासवान गिरोह की सरगना है जबकि मनीषा दलाल-बिचौलिए की भूमिका में थी। पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाली तीनों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया। पुलिस उनसे गहनता से पड़ताल में जुटी है। पुलिस को गिरोह के देश-प्रदेश में षड़यंत्रपूर्वक शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी के कई मामले खुलने की संभावना है।